How To Make Garlic Butter Naan At Home -Without Yeast / no Oven / no Tandoor / homemade / restaurant like food / dhaba style / yummy / butter naan / garlic naan / tava naan / homemade cooking / homemade naan recipe .
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
अब घर पर ही बनाये मार्किट से भी बेहतर गार्लिक बटर नान- वो भी बिना ओवन ,तंदूर ,और यीस्ट के।
जब घर पर बच्चे बड़े सभी हो या हो छुट्टिया तो सबकी डिमांड होती है बढ़िया बढ़िया खाने की। ऐसे में कुछ ऐसा बनाया जाए जिसमे मेंहनत लगे कम और स्वाद हो बिल्कुल 5 STAR होटल का।
तो चलिए बनाते है होटल से भी बढ़िया गार्लिक बटर नान वो भी घर पर मौजूद चीजों से ,बिना किसी झंझट के बिल्कुल बढ़िया तरीके से TAVE पर।
चलिए शुरू करते है बनाना ,,,,,,,,,
सामग्री for dough
2 cup मैदा
1/4 कप दही
1/2 tsp बेकिंग पाउडर
1/4 tsp बेकिंग सोडा
1 tsp चीनी
1 tsp नमक
5, 6 लहसुन की कलियाँ
2 tbs तेल
- सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला ले।
- अब जितनी जरुरत हो उतना पानी ले कर हल्के गुनगुने पानी से आटा गूँथ ले।
- आटा मुलायम ,रोटी के आटे जैसा ही रहेगा।
- अब इस आटे (dough) को ऊपर से 1 tsp तेल लगा कर ढककर 2 घंटो का रेस्ट दे।
- आप चाहे तो आटे को 15 मिनटों का रेस्ट दे कर भी नान बनाना शुरू कर सकते है।
सामग्री for garlic butter
1/2 कप मक्खन ( melted butter)
4, 5 लहसुन की कलियाँ (grated garlic )
2 हरी मिर्च (green chilli)
हरा धनिया (green coriander)
सभी सामग्रियों को एक साथ अच्छे से मिला कर एक अलग कटोरी में रख ले। इसे हम नान के ऊपर लगाएंगे।
विधि Making Of Garlic Butter Naan
- अब रेस्ट हुए dough को हाथों से मसल कर चिकना कर ले।
- इस आटे से रोटी से थोड़ी बड़ी लोई ले कर बेल ले।
- इस नान के एक तरफ अच्छे से पानी लगा दे।
- गैस पर लोहे का तवा गरम होने के लिए रखे ,जब तवा अच्छे से गरम हो जाए ,,,
- तो नान को हाथों से उठाये और जिस साइड पानी लगाया है वो साइड तवे पर डाल दे ,नान तवे पर चिपक जाएगा।
- अब नान को पकने दे ,,जब नान पर बबल्स दिखने लगे तब गैस की फ्लैम को कम करे।
- और तवे को उठा कर गैस पर उल्टा करके नान को सेंक ले।
- तवे को घुमा घुमा कर नान को हर तरफ से सेंक ले।
- अब नान को चाक़ू की मदद से निकाल ले , गर्म गर्म नान पर गार्लिक बटर लगाए और मजे ले कर खाये।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
टिप्स
- इस रेसिपी में आप मैदा की जगह गेहूँ के आटे का प्रयोग भी कर सकते है।
- नान बनाने के लिए लोहे का तवा ही ले ,नॉन स्टिक पर नान नहीं चिपकेगा।
- नान पर अच्छे से पानी लगाना बहुत जरुरी है ,नहीं तो नान को सेंकते समय नान निकल कर गिर जाएगा।
